नगर परिषद परिसर में लगे कूड़े के ढेर
कुछ दिन से नहीं आ रहा है एसीसी से कचरा उठाने वाला ट्रक, स्थानीय लोगों ने मांगा समस्या का समाधान
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
शहर से निकलने वाले कूड़े के ढेर अब नगर परिषद परिसर में ही लगना शुरू हो गए हैं। नगर परिषद बिलासपुर के परिसर में यह कूड़े के ढेर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। यहां पर लग रहे कूड़े के ढेर से स्थानीय लोगों को भी समस्या झेलनी पड़ रही है। जिसके चलते इस ओर उचित कदम उठाए जाने चाहिए। जानकारी के अनुसार बिलासपुर शहर में हर कूड़ा एकत्रित किया जा रह है। नगर परिषद द्वारा कूड़ा एकत्रित करने का कार्य जारी है, लेकिन यह कूड़ा एसीसी के लिए नहीं जा रहा है।
बताया जा रहा है कि एसीसी सीमेंट उद्योग के लिए कूड़ा भेजा जाता है, लेकिन कुछ दिनों से एसीसी सीमेंट उद्योग से सप्लाई लेने के लिए आने वाला ट्रक नहीं आ रहा है, जिसके चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। नगर परिषद के अधिकारियों की मानें तो एसीसी के सप्लाई ट्रक नहीं आने के चलते समस्या उत्पन्न हुई है। इस बारे में एसीसी से भी संपर्क किया गया है। इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, इस बारे में नगर परिषद बिलासपुर की कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने बताया कि एसीसी से कूड़ा उठाने वाला ट्रक नहीं आ रहा है, जिसके चलते यह समस्या हुई है। लेकिन जल्द ही इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। बिलासपुर से कूड़ा एकत्रित करने का काम जारी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

