पांवटा की टूटी सडक़ों-बेलगाम टिप्परों के खिलाफ प्रदर्शन
सडक़ों पर उतरा भाजपा युवा मोर्चा; एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, एक सप्ताह में समाधान न हुआ तो होगा आंदोलन
स्टाफ रिपोर्टर-पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में जर्जर सडक़ों और खन माफिया के बेलगाम भारी वाहनों से त्रस्त पांवटा की जनता के समर्थन में वीरबार को भारतीय जनता युवा मोर्चा सडक़ों पर उतर आया। मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को जमकर लताड़ लगाई और एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।युवा मोर्चा ने साफ चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगें नहीं मानी गईं तो संगठन जनहित में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। इससे पहले हुई बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं ने जान लगाकर काम किया। अब समय है जनता की मूलभूत समस्याओं को उठाने का।संयम गुप्ता ने कहा पांवटा की सडक़ें नहींए मौत के गड्ढे हैं। भगानी मार्गए विश्वकर्मा चौक.देवीनगर मार्ग और जामनीवाला मार्ग पर चलना किसी खतरे से कम नहीं। बरसात में ये सडक़ें पूरी तरह धंस चुकी हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वकर्मा चौक.देवीनगर मार्ग पर गहरे गड्ढों के कारण हाल ही में कई ई.रिक्शा और दोपहिया वाहन पलट चुके हैं।’प्रशासन आंख बंद करके बैठा है।इस दौरान उन्होंने कहा कि भगानीए देवीनगर और जामनीवाला मार्ग की तुरंत मरम्मत करवाई जाए बरसात बाद इनका स्थायी निर्माण किया जाए एदेवीनगर मार्ग पर रात 10 बजे से पहले भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध हो । नियम तोडऩे वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ए नगर क्षेत्र में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा लागू हो । रिहायशी इलाकों में 80.90 की रफ्तार से दौड़ रहे ट्रालों पर रोक लगाई जाए एविश्वकर्मा चौक पर रात 10 बजे से पुलिस की स्थायी तैनाती की जाए । प्रशासन अगर अब भी नहीं जागा तो युवा मोर्चा चुप नहीं बैठेगा। हम लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन करेंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

