पेपर लीक के विरोध में पांवटा में प्रदर्शन एसडीएम जरिए के राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
स्टाफ रिपोर्टर-पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में देश में लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों के विरोध में पांवटा साहिब में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इस दौरान खुशी पुत्री मोज्जी राम, निवासी बेहरेवाला और एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंशन के राष्ट्रीय निदेशक मुकेश रामौल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बद्रीपुर चौक पर हाथों में तख्तियां लेकर भारत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों न दोषियों को फांसी दोए पेपर लीक बंद करो पारदर्शी परीक्षा दोृ के नारे लगाए। इसके बाद प्रदर्शनकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और वहां से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन के दौरान मांगे रखते हुए कहा कि सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच हो एपरीक्षा कराने वाली एजेंसियों की जवाबदेही तय की जाए एडिजिटल सुरक्षा और कड़ी निगरानी’ व्यवस्था लागू की जाए, दोषी अधिकारियोंए कर्मचारियों और गिरोहों को ’कड़ी सजा’ दी जाए । ज्ञापन में कहा गया कि बार-बार पेपर लीक से लाखों मेहनती विद्यार्थियों का भविष्य खराब हो रहा है। इससे परीक्षा प्रणाली पर से जनता का विश्वास उठ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर सरकार को निर्देश देने की मांग की ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

