D.El.Ed. प्रवेश परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी, आपत्ति दर्ज करने के लिए 11 तक करें आवेदन

By: Jul 6th, 2026 10:27 pm

नगर संवाददाता — धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) की प्रवेश परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी सोमवार को जारी कर दी गई। गत 17 जून को दो वर्षीय डीएलएड हेतु सीईटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने बताया कि उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में दर्ज किसी उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति प्रमाणित तथ्यों एवं दस्तावेजों सहित 11 जुलाई तक बोर्ड को ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां कार्य दिवसों में व्यक्तिगत रूप से भी बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

डाक के माध्यम से भेजी गई आपत्तियां भी 11 जुलाई को सायं पंाच बजे तक बोर्ड कार्यालय में पहुंच जाना सुनिश्चित करें। बिना प्रमाणित तथ्यों एवं साक्ष्यों के प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी वैध आपत्तियों की समीक्षा संबंधित विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App