रेल कोच फैक्टरी को चाहिए खिलाड़ी, 14 तक करें अप्लाई
रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ), कपूरथला ने खेल कोटा भर्ती 2026-27 के तहत खिलाडिय़ों के लिए 23 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से 14 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता: लेवल-1 पद: उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा आईटीआई, समकक्ष योग्यता या एनसीवीटी द्वारा जारी राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र मान्य होगा। लेवल-2 पद: उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई या एनसीवीटी द्वारा जारी एक्ट अप्रेंटिस प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।
लेवल-4/5 पद: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कम्प्यूटर पर हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान भी जरूरी है।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और अन्य उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए निर्धारित किया गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

