सिरमौर में बारिश का कहर, 20 करोड़ से अधिक का नुकसान
20 दिनों में नौ लोगों की मौत, ग्रामीण क्षेत्रों की चार दर्जन सडक़ें अब भी बंद, प्रशासन ने नदी-नालों से दूर रहने की जारी की चेतावनी
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
सिरमौर में मौसम विभाग की भविष्यवाणी लगातार सटीक बैठ रही है। भारी बारिश के चलते सिरमौर जिला में अब तक 20 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हो चुका है जिसमें सर्वाधिक नुकसान लोक निर्माण विभाग जल शक्ति विभाग व विद्युत बोर्ड को हो चुका है। बरसात के मौसम शुरू होने के बाद सिरमौर जिला में विभिन्न कारणों से करीब नौ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि आधा दर्जन के आसपास लोग घायल हो चुके हैं। भारी बारिश के कारण जिला सिरमौर की तमाम नदियां जिसमें यमुना, बाता नदी, मारकंडा नदी, जलाल, गिरी, व टोंस नदी उफान पर आ चुकी है। गिरी नदी में भारी बारिश के चलते जलस्तर बढने से जटोन डैम के गेट लगातार खोले जा रहे हैं। जिस कारण डेम प्रबंधन व जिला प्रशासन ने गिरी नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया है। अभी भी जिला सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब चार दर्जन सडक़े प्रभावित है। जिसमें सर्वाधिक शिलाई मंडल एसंगडाह सराहा व राजगढ़ में ग्रामीण क्षेत्र की सडक़ प्रभावित है।बुधवार रात को भी बारिश के कारण जगह.जगह पर भू सखलन व पेड़ इत्यादि के गिरने की सूचना है।
उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि जिला सिरमौर में 30 जून से 19 जुलाई तक भारी बारिश के कारण 16,98,87000 का नुकसान हुआ है। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने जिला सिरमौर के लोगों का आह्वान क्या है की मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते व बारिश से प्रभावित क्षेत्र में न जाए तथा नदी नालों के किनारो से भी दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि यदि बेहद आवश्यक हो तो उस स्थिति में ही घर से बाहर निकले। उपायुक्त ने कहा कि आगामी दिनों को लेकर फिर से प्रशासन मौसम विभाग की भविष्यवाणी को लेकर विचार करेगा। गौर होकर सिरमौर जिला में गुरुवार को दिनभर आसमान काले बादलों से घिरे रहे तथा जबकि रात को जिला सिरमौर के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। सिरमौर जिला के नदी नाले तूफान पर है तथा भारी बारिश के चलते जिला सिरमौर की प्रमुख नदियों यमुना, बाता नदी गिरी नदी, मारकंडा नदी, जलाल नदी व टॉस नदी में पानी उफान
पर है।
चार दर्जन सडक़ें अभी भी बंद
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि सिरमौर जिला में भारी बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्र के अभी भी करीब चार दर्जन संपर्क मार्ग प्रभावित है । उन्होंने बताया कि विभाग की मशीनरी सडक़ों को साथ-साथ खोलने का प्रयास कर रही है। जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन ने बताया कि सिरमौर जिला में जल शक्ति विभाग की तीन से चार योजनाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुई है जिनको करीब 20 से 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

