राम सिंह ठाकुर को अध्यक्ष की कमान
सिरमौर पटवारी एवं कानूनगो महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन, अनुराधा को चुना महिला विंग का अध्यक्ष
कार्यालय संवाददाता-नाहन
जिला सिरमौर पटवारी एवं कानूनगो महासंघ की अहम बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की निर्वाचन प्रक्रिया वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य भगत सिंह की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुई, जिसमें जिला अध्यक्ष राम सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर एवं अंकुश शर्मा, जबकि महासचिव राजेंद्र सिंह चुने गए।
वहीं मुख्य सलाहकार भगत सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि रजनीश शर्मा, उपाध्यक्ष पिंकी एवं प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रेस सचिव आयुष के अलावा संघ की महिला विंग की कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें अध्यक्षा अनुराधा पूरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपा रानी व महासचिव सीमा पाल को चुना गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महासंघ कर्मचारियों के हितों की रक्षा, राजस्व विभाग को और अधिक सशक्त बनाने तथा संगठन की एकता एवं अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को एकजुट होकर उठाने का आह्वान किया। उधर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राम सिंह ठाकुर ने भी सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि नई कार्यकारिणी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करेगी तथा संगठन की गरिमा और एकता को सदैव बनाए रखेगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

