इसरो के यूआरएससी सेंटर में जूनियर रिसर्च फेलो की भर्ती, ऐसे होगा चयन

By: Jul 7th, 2026 9:35 pm

भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के तहत काम करने वाला इसरो का यूआर राव उपग्रह केंद्र (यूआरएससी), बंगलुरु ने भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के कुल 17 पद भरे जाएंगे, जो उम्मीदवार इस पद के लिए योग्य हैं और जिनकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है, वे 11 जुलाई तक इसरो की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे, सिर्फ वही लोग आवेदन कर सकते हैं जिनका फाइनल रिजल्ट आ चुका है। यह फेलोशिप पहले दो साल के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।

अधिकतम अवधि पांच साल तक होगी। चयनित उम्मीदवारों को पीएचडी करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। जेआएफ को 37,000 प्रतिमाह और एसआरएफ बनने पर 42,000 प्रतिमाह तक फेलोशिप मिलेगी। यदि हॉस्टल नहीं मिलता, तो एचआरए दिया जाएगा, लेकिन डीए नहीं मिलेगा। जेआरएफ को केवल आकस्मिक छुट्टी मिलेगी। महिला अभ्यर्थियों को मातृत्व अवकाश मिलेगा। अन्य सरकारी लाभ नहीं मिलेंगे, लेकिन कैंटीन सुविधा उपलब्ध होगी।

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा। सबसे पहले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और आवेदन विवरण के आधार पर स्क्रीनिंग की जाएगी। केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। न्यूनतम योग्यता होने पर भी इंटरव्यू की गारंटी नहीं है। इसके बाद इंटरव्यू बंगलुरु में आयोजित होगा। कॉल लेटर ईमेल द्वारा भेजे जाएंगे और अंतिम परिणाम इसरो की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App