हमारी समस्याओं का जल्द करो हल
हिम-आंचल पेंशनर्स संघ ने प्रदेश सरकार से उठाई मांग
स्टाफ रिपोर्टर-दौलतपुर चौक
हिम-आंचल पेंशनर्स संघ, ब्लॉक गगरेट की बैठक रविवार को दौलतपुर चौक में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान राम पाल शर्मा ने की। बैठक में पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सरकार से उनके शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई। बैठक में प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार से मांग की गई कि जुलाई 2023 से जनवरी 2026 तक लंबित डीए (महंगाई भत्ता) की किस्तों का भुगतान जल्द किया जाए। इसके अलावा चिकित्सा एवं मेडिकल बिलों का भुगतान भी प्राथमिकता के आधार पर करने की मांग की गई।
पेंशनरों ने मांग की कि 70 वर्ष एवं 75 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेंशनरों को क्रमश: 5, 10 और 15 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन का लाभ समय पर दिया जाए। साथ ही 20 वर्ष की नियमित सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों तथा पेंशनरों के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने की भी मांग की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा जीवन प्रमाण पत्र को केवल डिजिटल माध्यम से जमा कराने के निर्णय पर भी चिंता व्यक्त की गई। पेंशनरों ने कहा कि अधिकांश वरिष्ठ नागरिक डिजिटल व्यवस्था से परिचित नहीं हैं, इसलिए उन्हें पूर्व की तरह ऑफलाइन माध्यम से भी जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बैठक के अंत में संघ के सदस्य राज सिंह सैनी एवं उनके पुत्र सोनी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

