कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, शेयर बाजार धड़ाम
सेंसेक्स एक महीने के निचले स्तर पर, 363.66 अंक लुढक़कर लाल निशान पर बंद
एजेंसियां — मुंबई
कच्चे तेल की कीमतों में जारी उछाल के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स एक महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स शुरू से ही दबाव में रहा। यह 240 अंक नीचे खुला और पूरे दिन लाल निशान में रहा। अंत में 363.66 अंक (0.47 प्रतिशत) लुढक़कर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ। यह 23 जून के बाद का इसका निचला स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक 126.65 अंक यानी 0.53 प्रतिशत गिरकर 23,869.60 अंक पर आ गया जो 30 जून के बाद का निचला स्तर है। वृहत बाजार में भी बिकवाली का जोर रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.08 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.01 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। ऑटो और मीडिया सेक्टरों को छोडक़र अन्य सभी समूहों के सूचकांक फिसल गए। तेल एवं गैस, रसायन, रियल्टी, बैंङ्क्षकग, वित्त और धातु सेक्टरों में ज्यादा गिरावट देखी गयी। एनएसई में जिन 3,387 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 2,099 के शेयरों में गिरावट और 1,155 में तेजी रही।
अन्य 133 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित बंद हुए। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 19 कंपनियों के शेयर नीचे बंद हुए। अडानी पोट््र्स का शेयर 2.26 प्रतिशत टूट गया। बजाज फाइनेंस में 1.96 फीसदी, इंडिगो में 1.89, एक्सिस बैंक में 1.36, भारतीय स्टेट बैंक में 1.22, टाटा स्टील में 1.21, मारुति सुजुकी में 1.11, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.05 और भारती एयरटेल में 0.97 प्रतिशत की गिरावट रही। एशियन पेंट््स, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, टेक मङ्क्षहद्रा, ट्रेंट, बीईएल और टाइटन के शेयर भी लाल निशान में रहे। मङ्क्षहद्रा एंड मङ्क्षहद्रा का शेयर सबसे अधिक 1.70 प्रतिशत चढ़ा। टीसीएस में 1.51 प्रतिशत और इटरनल में 1.16 प्रतिशत की तेजी रही।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

