तलाई में धंसी सडक़; रेत से भरा ट्रक फंसा, 15 दिन में दूसरा हादसा
नाली के काम के बीच सडक़ धंसने से यातायात प्रभावित, तलाई में निर्माण कार्य बना परेशानी की वजह
निजी संवाददाता – भोरंज
भोटा-जाहू मुख्य मार्ग पर तलाई गांव के पास नाली निर्माण के दौरान पानी की निकासी के लिए डाली गई सीमेंट पाइपों के समीप सडक़ धंसने से शनिवार को रेता से भरा एक ट्रक फंस गया। पिछले 15 दिनों के भीतर इस स्थान पर यह दूसरा ऐसा हादसा हैए जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग द्वारा तलाई गांव के पास नालियों का निर्माण किया जा रहा है। नालियों के पानी की निकासी के लिए सडक़ को बीच से खोदकर तीन बड़ी सीमेंट पाइपें डाली गई थीं।
कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा
पाइप डालने के बाद सडक़ की उचित भराई और सुदृढ़ीकरण नहीं होने के कारण भारी वाहन का भार पड़ते ही सडक़ धंस गई और रेता से भरा ट्रक उसमें फंस गया। यह मार्ग भोटा-जाहू क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, इसलिए ट्रक फंसने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

