Samsung ने Galaxy Unpacked इवेंट में लांच किया Galaxy Z Flip 8, जानें कीमत और फीचर्स

By: Jul 23rd, 2026 11:42 am
Samsung Galaxy Z Flip 8 foldable smartphone in Pink color

Samsung ने Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 8 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4.1 इंच की कवर डिस्प्ले और 6.9 इंच की प्राइमरी फोल्डेबल डिस्प्ले दी गई है। फोन Android 17 आधारित One UI 9 पर काम करता है और इसमें 4,300mAh की बैटरी मिलती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस।

Samsung Galaxy Z Flip 8 Price

Samsung Galaxy Z Flip 8 के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹1,24,999 रखी गई है, जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट ₹1,44,999 में उपलब्ध होगा।

यह स्मार्टफोन Pink, Graphite और Cream रंगों में उपलब्ध है। वहीं Mint कलर वेरिएंट केवल ऑनलाइन स्टोर पर मिलेगा। फोन चुनिंदा बाजारों में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को ₹10,000 तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy Z Flip 8 Features & Specifications

Samsung Galaxy Z Flip 8 में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2520×1080 पिक्सल, 120Hz Adaptive Refresh Rate और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है।

फोन में 4.1 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले भी दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1048×948 पिक्सल और 120Hz Adaptive Refresh Rate है। कवर स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन मिलता है। डिस्प्ले का आकार पिछले साल के Galaxy Z Flip 7 के समान है।

यह स्मार्टफोन Android 17 आधारित One UI 9 पर चलता है और इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12GB RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

Camera

फोटोग्राफी के लिए Galaxy Z Flip 8 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Battery & Connectivity

Galaxy Z Flip 8 में 4,300mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।

Dimensions

  • अनफोल्ड होने पर: 166.9 × 75.4 × 6.1 मिमी
  • फोल्ड होने पर: 85.7 × 75.4 × 13.1 मिमी
  • वजन: 180 ग्राम

फोन IP48 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App