संतोषगढ़ का माइंड ब्लिस अस्पताल बना मानसिक रोग और नशा मुक्ति उपचार का भरोसेमंद केंद्र
पांच साल से हजारों मरीजों को मिला सफल उपचार, इलाज करवाने के लिए हिमाचल, पंजाब और हरियाणा से पहुंच रहे रोगी
स्टाफ रिपोर्टर — संतोषगढ़
संतोषगढ़-नंगल मार्ग पर स्थित गौतम पेट्रोल पंप के समीप आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित माइंड ब्लिस मनोचिकित्सा एवं नशा निवारण अस्पताल पिछले पांच वर्षों से मानसिक रोगों और नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहा है। बेहतर,इलाज उपलब्ध कराने से अस्पताल क्षेत्र ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के मरीजों के लिए भी भरोसे का केंद्र बन चुका है। अस्पताल के संचालक एवं वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. विजय प्रकाश ने एमडी (साइकियाट्री) तथा सीनियर रेजीडेंसी पीजीआई चंडीगढ़ से की है। अपने सेवा भाव और करीब 15 वर्षों के अनुभव के बल पर वे संतोषगढ़ में रहकर मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार उपलब्ध करा रहे हैं। अस्पताल का समर्पित स्टाफ भी मरीजों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अस्पताल में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा आदि मरीज आते हैं।
पीजीआई चंडीगढ़ से प्रशिक्षित हैं विशेषज्ञ डॉक्टर विजय प्रकाश
अस्पताल के संचालक एवं वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉप्त विजय प्रकाश ने एमडी साइकियाट्री तथा सीनियर रेजीडेंसी पीजीआई चंडीगढ़ से की है। अपने सेवा भाव और करीब 15 वर्षों के अनुभव के बल पर वे संतोषगढ़ में रहकर मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार उपलब्ध करा रहे हैं। अस्पताल का समर्पित स्टाफ भी मरीजों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
जल्द बनेगा नया आधुनिक अस्पताल
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, संतोषगढ़ में शीघ्र ही माइंड ब्लिस का नया अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधाएं भी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी और उन्हें दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

