पश्चिम एशिया में तनाव से सेंसेक्स 2091 अंक फिसला
एजेंसियां — मुंबई
पश्चिम एशिया में तनाव बढऩे के कारण बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स पांच दिन में 2,091 अंक फिसल गया। अब आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर एक बार फिर पश्चिम एशिया की स्थिति पर होगी। पश्चिम एशिया में तनाव बढऩे से लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। इससे भारत जैसे ऊर्जा आयातक देश में घरेलू शेयर बाजारों में पांचों दिन बिकावाली देखी गई। आने वाले सप्ताह में अमरीका-ईरान के बीच तनाव के अलावा निवेशकों की नजर कंपनियों के तिमाही परिणामों और अमरीकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर भी रहेगी।
अगले सप्ताह बीईएल, केनरा बैंक, कोल इंडिया, ङ्क्षहदुस्तान यूनीलिवर, एलएंडटी और एशियन पेंट््स के साथ कई कंपनियों के तिमाही परिणाम जारी होने हैं। गत सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,091.68 अंक (2.68 प्रतिशत) की साप्ताहिक गिरावट में रहा। सप्ताहांत पर शुक्रवार को यह 76,059.77 अंक पर बंद हुआ, जो 12 जून के बाद का इसका निचला स्तर है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

