कुत्ते बने सिरदर्द, हमीरपुर शहर में सफाई भी सही नहीं

By: Jul 26th, 2026 12:50 am

नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में कुत्तों ने बढ़ाई टेंशन, दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन की बैठक में उठे जरूरी मुद्दे
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक शनिवार को कार्यकारी अध्यक्ष विपिन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक की कार्रवाई का संचालन महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने किया। बैठक में जिला भर से आए अधिकांश सदस्यों ने मक्की की फसल को लगने वाले फाल आर्मी वर्म की समस्या के बारे में चिंता प्रकट की तथा कृषि विभाग हमीरपुर को तत्काल उचित कार्रवाई अमल में लाने की अपील की। इस बारे उप निदेशक कृषि, जिला हमीरपुर से दूरभाष पर भी चर्चा की तथा शीघ्र जिला भर में सभी स्थानों पर निरीक्षण करने का अनुरोध किया ताकि किसान राहत की सांस ले सकें। बैठक में बात हुई कि नगर निगम हमीरपुर जिला न्यायालय से सत्र न्यायाधीश के आवास तक लिंक रोड की मरम्मत सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक पग उठाएं। चिल्ड्रन पार्क की साफ -सफाई भी सुनिश्चित की जाए। वहां के निवासी कूड़ा-कर्कट फेंकते हैं, उन्हें कुत्ते जगह-जगह भोजन की तलाश में विखेर देते हैं, जिससे गंदगी पड़ जाती है। नगर निगम की गाड़ी वहां से कूड़ा सवेरे आठ के करीब उठाएं, तो वहां गंदगी से निजात मिल सकती है। इसके अतिरिक्त जो पार्क के बाहर लाइटें लगी है वह खराब पड़ी है उन्हें ठीक करवाने हेतु संगठन अनुरोध किया गया। इस बारे संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल सहायक आयुक्त नगर निगम हमीरपुर से मिला जिन्हें इन समस्याओं वाले अवगत करवाया।

सहायक आयुक्त ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्राय यह देखने में आया है कि शहर की सडक़ों के किनारे बने फुटपाथों पर गाडिय़ां पार्क कर दी जाती है और दुकानदार भी फुटपाथ पर अतिक्रमण करते हैं। इस बारे आरटीओ हमीरपुर अविलंब औचक निरीक्षण करके स्टीरियो को वाहनों में चलाने पर अंकुश लगाएं। जिला हमीरपुर के डिड़वी बाजार में अत्यधिक वाहनों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए एक ओर फुटपाथ का निर्माण किया जाए, ताकि स्कूल में लगभग 800 बच्चे आसानी से उस फुटपाथ से अपने-अपने घरों को जा सकें। जिला पशु अस्पताल हमीरपुर से चयन बोर्ड तक जो लिंक रोड पर नाला बना है वहां पर लोग अकसर रात को या बहुत सवेरे कूड़ा-कर्कट फेंक देते हैं, जिसे कुत्ते, बंदर भोजन की तलाश में जगह-जगह भोजन को बिखेर देते हैं अत: नगर निगम इस बारे में उक्त नाले की साफ-सफाई नियमित सुनिश्चित करें। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में विभिन्न टेस्ट प्रयोगशाला में नहीं हो रहे हैं क्योंकि जो वहां फार्मासिस्ट तैनात था, वह वर्ष 2024 से सेवानिवृत्त हो गए हैं इस विषय में निदेशक आयुर्वेदिक विभाग शिमला इस पद को शीघ्र भरने की कृपा करें ।

शामिल हुए क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य सदस्य
इस अवसर पर सर्वश्री विपन शर्मा, एसके कौड़ा, युद्धवीर पठानिया, बलवीर पटियाल, केसी गौतम, शंभू राम जसवाल, रोशन लाल पटियाल, हेमराज शर्मा, ओपी नंदा, हेमराज शर्मा, गोपाल शर्मा, प्रेमचंद, अशोक कुमार सोनी, आरसी चांगरा, प्रकाश चंद सेन, अनिरुद्ध डोगरा व अन्य गणमान्य संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App