आपदा मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण
डीसी गंधर्वा राठौड़ बोलीं, मुश्किल समय में कर सकते हैं सहायता
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – हमीरपुर
दियोटसिद्ध के चैत्र मास मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष रूप से तैनात किए गए आपदा मित्रों के लिए हमीर भवन में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि जिला में आपदा मित्रों के रूप में प्रशिक्षित किए गए युवा आपात परिस्थितियों के अलावा यातायात प्रबंधन, नशा निवारण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और कई अन्य अभियानों में भी बहुत बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आपदा मित्रों को इन सभी अभियानों में भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदा मित्र योजना का मुख्य उद्देश्य समाज में ऐसे प्रशिक्षित वॉलंटियर्स तैयार करना है जोकि अपने-अपने क्षेत्रों में किसी भी तरह की आपात परिस्थिति में रेस्क्यू टीमों के पहुंचने से पहले बचाव एवं राहत कार्य आरंभ कर सकें। डीडीएमए की प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण प्रभारी समीक्षा शर्मा, जिला एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के प्रभारी भानु शर्मा, स्वयंसेवी संस्था एडूकेयर के अधिकारी गुरजीत सिंह भुल्लर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

