पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 40 लोगों की मौत, 8 घायल

By: Jul 3rd, 2026 2:02 pm

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के शेरानी जिला में एक यात्री बस के गहरी खाई में गिरने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए। शेरानी जिले के उपायुक्त हजऱत वली काकर ने शुक्रवार को बताया कि यह हादसा शेरानी के धना सर इलाके में हुआ, जो बलूचिस्तान के शेरानी जिले और उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले की सीमा के पास है। दोनों जिलों की पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शवों और घायलों खाई से बाहर निकाल कर पास के अस्पतालों में पहुंचाया।

बचाव कार्य से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार हादसे में मारे गए लोगों में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय पुलिस ने शिन्हुआ को बताया कि हादसे के समय बस बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से उत्तर-पश्चिम पेशावर जिला की ओर जा रही थी और पहाड़ी इलाके में एक तीव्र मोड़ पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में गिर गई। बलूचिस्तान की प्रांतीय सरकार ने यात्रियों की मौत पर दुख जताया और पीडि़त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जबकि मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने संबंधित विभागों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App