शोपियां में मारे गए लश्कर के दो खूंखार आतंकवादी
Jul 5th, 2026 11:00 pm
पहलगाम हमले के बाद बनी हिट लिस्ट में शामिल आतंकी भी शामिल
एजेंसियां — शोपियां
जम्मू-कश्मीर के शोपियां के सैदपोरा इलाके में हुई एक मुठभेड़ में भारतीय सेना के जवानों ने लश्कर के दो आतंकी मार गिराए। मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के टॉप ऑपरेटिव थे। इनमें से एक जाकिर अहमद गनी उन 14 आतंकियों की लिस्ट में शामिल था, जो पहलगाम हमले के बाद खुफिया एजेंसियों ने जारी की थी। दूसरा आतंकी जाकिर का साथी लतीफ भट है। सुरक्षाबलों को शोपियां के सैदपोरा पायीन के पास छानपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

