जल्द आएगी यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी, वेबसाइट पर होगी अपलोड, जून में CBT मोड में हुई थी परीक्षा
दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी यूजीसी नेट में शामिल हुए देश भर के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब बहुत जल्द खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ह्वद्दष्ठ्ठद्गह्ल.ठ्ठह्लड्ड.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर जून, 2026 सेशन की प्रोविजनल आंसर-की जारी करने जा रही है। आंसर-की के साथ अभ्यर्थियों के क्वेश्चन पेपर और उनकी रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट भी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी, जिससे परीक्षार्थी अपने अंकों का सटीक अनुमान लगा सकेंगे।
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कम्प्यूटर आधारित टेस्ट मोड में किया गया था। इस परीक्षा के लिए लगभग 9.08 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। मुख्य परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच 87 विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही उम्मीदवार बेसब्री से उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न लगेंगे 200 रुपए
प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद एनटीए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का अवसर देगा। यदि किसी अभ्यर्थी को लगता है कि आयोग द्वारा जारी किया गया कोई उत्तर गलत है, तो वह उत्तर कुंजी चुनौती पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए आपत्ति विंडो आमतौर पर तीन से चार दिनों तक खुली रहेगी। प्राप्त सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा की जाएगी। यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो आंसर-की को रिवाइज किया जाएगा और उसी के आधार पर फाइनल आंसर-की व परिणाम तैयार किए जाएंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

