विजय की ‘जन नायकन’ ने पहले दिन कमाए 18 करोड़
Jul 23rd, 2026 11:10 pm
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार विजय की मच अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। ये पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा विजय की आखिरी फिल्म है। फिल्म को देखने के लिए थिएटर के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली।
‘जन नायकन’ ने रिलीज के साथ ही तूफान मचा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने गुरुवार को खबर लिखे जाने तक 17.81 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। विजय की ‘जन नायकन’ तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू भषा में रिलीज की गई है। ‘जन नायकन’ ने हिंदी में 0.73 लाख रुपए, तमिल भाषा में 16.19 करोड़ और तेलुगू भाषा में 0.89 लाख रुपए कमाए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

