वेटलिफ्टर ऋषिकांत की चांदी, मेंस वेटलिफ्टिंग की 60 किग्रा कैटेगरी में जीता मेडल

By: Jul 27th, 2026 12:06 am

एजेंसियां— ग्लासगो

भारतीय एथलीट ऋषिकांत सिंह चननबाम ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 60किग्रा वर्ग में 151 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दूसरा पदक है। मलेशिया के अनीक कसदान ने 152 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। भारत के ऋषिकंत ङ्क्षसह ने अपने कॉमनवेल्थ गेम्स पदार्पण मुकाबले में 151 किग्रा वजन के साथ रजत पदक जीता।

जोशुआ ने 145 किग्रा वजन के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। पीएस सोमथिलाका ने 152 किग्रा वजन उठाने की आखिरी कोशिश की और उठाने में नाकाम रहने के कारण चौथे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में मलेशिया के अनीक कसदान ने (121 152) कुल 273 किग्रा वजन उठाया। वहींभारत के ऋषिकंत ङ्क्षसह ने (121 143) कुल 264 किग्रा वजन उठाया। केन्या के जोशुआ म्बोया ने (115 145) कुल 255 किग्रा वजन उठाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App