विद्या बालन को रिप्लेस कर यामी गौतम बनेंगी ‘कहानी 3’ की लीड हीरोइन
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने साल 2012 में आई फिल्म ‘कहानी’ से ऑडियंस को प्रभावित किया था। फिल्म का सीक्वल ‘कहानी-2’ साल 2016 में रिलीज हुआ था। फिल्म में विद्या ने दुर्गा रानी सिंह का किरदार निभाया था। अब करीब एक दशक बाद फिल्म की तीसरी कड़ी पर काम हो रहा है। खास बात ये है कि बार इस कहानी की हीरोइन विद्या बालन नहीं, बल्कि यामी गौतम हो सकती हैं।
‘कहानी 3’ पर मेकर्स के पास एक नया आइडिया है। तीसरी इंस्टालमेंट में विद्या बालन को रिप्लेस कर यामी गौतम को कास्ट किए जाने की खबर है। यामी पिछले कुछ सालों में अपनी फिल्मों में शानदार परफॉरमेंस के लिए तारीफें बटोर रही हैं। मेकर्स ने अपनी अगली फिल्म ‘कहानी 3’ के लिए यामी को कास्ट किया है। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

