अस्पतालों में खाली पद भरें और सुविधाएं बहाल करें

By: Aug 24th, 2026 11:00 pm

वरिष्ठ संवाददाता — शिमला

हिमाचल विधानसभा में सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने रहे। भाजपा विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने नियम 130 के तहत चर्चा के दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कागजी कार्रवाई तक सीमित रहने का आरोप लगाया।

नियम-130 के तहत भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने चर्चा की शुरुआत की और प्रदेश में चिकित्सा संस्थानों के निर्माणाधीन भवनों, आधुनिक उपकरणों, दवाओं की उपलब्धता, रिक्तियां तथा स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता प्रदान करने का मामला उठाया। परमार ने कहा कि लगातार स्वास्थ्य संस्थानों और विभिन्न सेवाओं को बहाल करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमरीजों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही कई अस्पतालों में कई पद लंबे समय से रिक्त हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App