जेल में चिट्टा… चौथी गिरफ्तारी

By: Aug 12th, 2026 12:01 am

39 ग्राम चिट्टा मामले में पहले से जेल में बंद आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-हमीरपुर
उप जेल हमीरपुर में चिट्टा, मोबाइल फोन, नशीले कैप्सूल सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामदगी मामले में चौथी गिरफ्तारी हुई है। आरोपी की पहचान राजेश उर्फ राका के रूप में हुई है। यह हमीरपुर का स्थानीय निवासी है तथा 39 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में पहले से जेल में है। कोर्ट में हाजिर करवाया फिर अनुमति के बाद इसे गिरफ्तार किया है। आरोपी को माननीय अदालत की तरफ से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जेल में आरोपियों को फोन करने की सुविधा होती है।

पुलिस ने फोन कॉल डिटेल के आधार पर इसकी गिरफ्तारी की है। सूजन है कि राजेश की ओर से कई संदिग्ध लोगों को जेल में नशीले सामग्री पहुंचाने के लिए फोन किया गया था। अब जिन लोगों को फोन किया हैए वह भी पुलिस की रडार पर हैं। आगामी दिनों में उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इससे पहले तीन गिरफ्तारियां हो चुकी है। 15 जुलाई को उप जेल की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रतिबंधित सामग्री का पैकेट भीतर फेंक दिया था। हालांकि, सुरक्षा कर्मी की सतर्कता से सामग्री का इस्तेमाल हो पाताए इससे पहले इसे पकड़ लिया गया। पैकेट से करीब डेढ़ ग्राम चिट्टाए दो मोबाइल फोन, नशीली दवाइयां, बीड़ी, लाइटर और कुछ नकदी बरामद हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अज्ञात व्यक्ति ने एल्युमीनियम फॉयल पेपर में लपेटकर एक पैकेट जेल परिसर में फेंक दिया। करीब डेढ़ ग्राम चिट्टा, दो मोबाइल फोनए नशीली दवाइयांए बीड़ीए लाइटर और कुछ नकदी बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि मामले में व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App