पांच करोड़ कांवडि़ए पहुंचे 40 साल का टूटा रिकार्ड, गंगा घाटों पर छोड़ गए 7000 मीट्रिक टन कचरा
Aug 12th, 2026 10:54 pm
एजेंसियां — हरिद्वार
कांवड़ मेले में आस्था के सैलाब का नया रिकार्ड कायम हुआ है। मेला अवधि के 13 दिनों में चार करोड़ 80 लाख 40 हजार कांवडि़ए हरकी पैड़ी समेत विभिन्न घाटों से गंगा जल लेकर अपने गंतव्यों को रवाना हुए हैं। कांवड़ यात्रा के पिछले 40 साल में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगा जल लेने पहुंचे, जबकि पिछले साल 4.52 करोड़ शिवभक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर गए थे। शिवभक्तों की भारी भीड़ के चलते विभिन्न घाटों में 7000 हजार मीट्रिक टन कचरा भी जमा हुआ। नगर निगम की टीम लगातार सफाई में जुटी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
