हिमाचल में जीपीएफ पर मिलेगा 7.1 प्रतिशत ब्याज
Aug 13th, 2026 10:45 pm
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) और अन्य समान भविष्य निधियों में जमा राशि पर पहली जुलाइ, 2026 से 30 सितंबर, 2026 तक की तिमाही के लिए 7.1 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर लागू करने की घोषणा की है।
वित्त विभाग द्वारा जारी संकल्प के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 की उक्त अवधि के दौरान जीपीएफ एवं अन्य समान निधियों के अंशधारकों के खातों में जमा राशि पर 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा। यह दर पहली जुलाई, 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
