स्टेट टीचर अवार्ड को 150 शिक्षकों ने किए आवेदन, मानसून सत्र के दौरान शिक्षा सचिव लेंगे इंटरव्यू
कार्यालय संवाददाता — शिमला
प्रदेश में वर्ष 2026 के राज्य शिक्षक पुरस्कारों के लिए 150 से अधिक शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। इनमें जेबीटी, मुख्य शिक्षक, सी एंड वी शिक्षक, टीजीटी, प्रवक्ता, डीपीई, पीईटी, प्रधानाध्यापक और प्राचार्य सहित विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं। हालांकि, बड़ी संख्या में शिक्षकों ने निर्धारित प्रारूप के अनुसार आवेदन नहीं किया है। ऐसे में शिक्षा विभाग अब प्राप्त आवेदनों की छंटनी में जुट गया है। इस संबंध में जल्द ही विभागीय बैठक होने की संभावना है।
इस वर्ष सरकार ने राज्य शिक्षक पुरस्कार योजना में बदलाव करते हुए अलग-अलग श्रेणियों के शिक्षकों को सम्मानित करने का फैसला लिया है। सरकारी स्कूलों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कुल 25 शिक्षकों, मुख्याध्यापकों और प्रधानाचार्यों का राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा। विभाग की ओर से फिलहाल आवेदनों की छंटनी और पात्रता की जांच की जा रही है। इसके बाद शिक्षा विभाग जल्द ही बैठक आयोजित कर सकता है। शिक्षा सचिव इन आवेदकों के इंटरव्यू लेंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
