परवाणू में 180 बोतलें चंडीगढ़ मार्का शराब जब्त

By: Aug 8th, 2026 12:02 am

निजी संवाददाता-परवाणू
राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने परवाणू के टिपरा बाईपास क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ बिक्री के लिए निर्धारित शराब की 180 बोतलें जब्त की हैं। बरामद शराब में 120 बोतलें अंग्रेजी शराब और 60 बोतलें बीयर शामिल हैं, जिन्हें 15 पेटियों में कब्जे में लिया गया। राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी विनीत शर्मा के नेतृत्व में टीम ने जांच के दौरान यह कार्रवाई की।

टीम में सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी अंकुश चौहान, राजेंद्र मोलटा, असीम सागर तथा कांस्टेबल राजीव और पंकज शामिल रहे। विभाग के अनुसार मामले में मनोज कुमार निवासी उत्तर प्रदेश और दीपेश कुमार निवासी रामपुर (शिमला) के नाम सामने आए हैं। दोनों के संबंध में विभागीय जांच जारी है। अधिकारियों ने बरामद शराब से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच शुरू कर दी है। आबकारी विभाग ने बताया कि निर्धारित क्षेत्र से बाहर शराब की अवैध ढुलाई और बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App