24 लोगों ने दिया खून, अजय गोयल- कुलदीप कुमार नवाजे
दिव्य हिमाचल ब्यूूरो -नाहन
नाहन पैलेस में रविवार को रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स द्वारा यह रक्तदान शिविर सिरमौर रियासत के महाराजा स्वर्गीय उदय प्रकाश की याद में आयोजित किया गया। रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के पूर्व अध्यक्ष डा. एसके सबलोक, वर्तमान प्रधान प्रगति सबलोक व महाराज उदय प्रकाश की पुत्री दिव्यश्री ने बताया कि यह चौथा रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में दो दर्जन रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर के उपरांत 126 बार रक्तदान करने वाले डा. अजय गोयल व 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले क्लब के वरिष्ठ सदस्य कुलदीप सिंह को विशेष तौर पर प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
महाराज उदय प्रकाश की पुत्री दिव्यश्री ने कहा कि पिछले चार सालों से महाराजा उदय प्रकाश की जयंती पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करने व नाहन पैलेस को आम लोगों के लिए खोलने के अलावा पैलेस में एक म्यूजियम की स्थापना भी परियोजना में शामिल है। प्रगति सबलोक ने बताया कि शिविर में महाराजा उदय प्रकाश के दामाद युवराज सिद्धराज महाराज ने भी रक्तदान किया। कुलदीप सिंह, रणदीप सिंह, सलीम अली, दीपक गौतम, मनीष शर्मा, गुरप्रीत सिंह, ज्योति गर्ग, विजय कुमार, संजीव कुमार, विक्रम सिंह व नवीन कुमार ने रक्तदान किया। प्रगति सबलोक, राजीव बंसल, सचिव विकास रतन, भावना रतन और अन्य उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
