25 गांव झेल रहे बिजली कट की मार

By: Aug 29th, 2026 12:48 am

आंधी-तूफान बिना भी गुल हो रही बिजली, कांगू के गांवों में हाहाकार
निजी संवाददाता – कांगू
उपमंडल नादौनके अंतर्गत सेक्शन कांगू-1 और सेक्शन-2 के तहत आने वाले करीब 25 गांवों के लोगों बिजली की आंख मिचौली से बहुत परेशान हैं। बिजली की आंख मिचौली से कांगू सेक्शन-1 के अंतर्गत तीन पंचायतें सनाही, मालग मंझेली आती हैं। इसके अंतर्गत आने वाले गांव तेलकड़, हारमसंदा, बलेटा खुर्द, बुढाणा, कमलाह, सनाही, मंझेली पनसाई रोड स्थानीय बाजार कांगू आदि के लोग बिजली की आंख मिचौली से परेशान हैं। दूसरी ओर सेक्शन-2 के तहत आने वाले गांवों बढेड़ा, कारगू,चल्ैाली, जसाई, अटियालू, धौलाक्वाल, मसान वाहल, रामनगर, रजोहल और बल्ल पनसाई के उपभोक्ताओं की भी यही स्थिति है। इन गांवों के लोग भी बिजली की आंख मिचौली और कम वोल्टेज की मार झेल रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र की बिजली की हालत बहुत ही खराब है।

लोगों में आशा देवी, रेखा देवी, पूजा देवी, मीना कुमारी, सुमन कुमारी, शिव कुमार, जगदीश चंद, विपन कुमार, रवि कुमार, शैलजा कुमारी, देश राज अनीता देवी, सुरजीत कुमार, अनूप कुमार, सुनील कुमार आदि का कहना है क्षेत्र में बिना किसी तूफान-आंधी के आए दिन बिजली के कट लगते रहते हैं। गौर रहे कि सेक्शन कांगू-1 और सेक्शन -2 के अंतर्गत स्टाफ की भारी कमी है। स्टाफ की कमी के चलते बिजली विभाग अपने कार्य को सुचारू रूप से करने में असमर्थ है। बिडंबना की बात यह है कि सेक्शन कांगू-1 और सेक्शन-2 के अंतगत करीब तीन-तीन हजार उपभोक्ता है। इसके चलते लगभग 6 हजार उपभोक्ताओं का जिम्मा सिर्फ दो कनिष्ठ अभियंता और 5 अन्य कर्मचारियों के कंधों पर है। लोगों की प्रदेश सरकार से इन सेक्शन में चल रहे रिक्त पदों को तुरंत भरा जाए।

किशोरी लाल के बोल
इस संदर्भ में सहायक अभियंता विद्युत विभाग किशोरी लाल का कहना है कि अगर उपरोक्त क्षेत्र में बिजली की समस्या है, तो इसको प्राथमिकता पर हल करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांगू सेक्शन-1 और 2 में स्टाफ की कमी की रिपोर्ट उच्चाधिकारों को प्रति माह भेजी जाती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App