सिरमौर में 36 सडक़ें बंद, गोशालाएं और मकान को नुकसान
Aug 8th, 2026 12:01 am
कार्यालय संवाददाता-नाहन
जिला सिरमौर में लगातार बारिश का असर जनजीवन पर पडऩे लगा है। बीते 24 घंटे में शिलाई उपमंडल के डिमटी और कफोटा गांव में एक-एक गौशाला ढह गई, जबकि पांवटा तहसील के कोलर में एक पक्के मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा।
सुरला स्थित पशु औषधालय की चारदीवारी भी बारिश के कारण ध्वस्त हो गई। बारिश के चलते लोक निर्माण विभाग के अधीन 36 सडक़ें बाधित रहीं। इनमें संगड़ाह मंडल की 15, शिलाई की 17, पांवटा साहिब मंडल की दो तथा नाहन और राजगढ़ मंडल की एक-एक सडक़ शामिल हैं। जिले में जटौन बैराज में 60 मिमी, ददाहू में 50 मिमी, नाहन में 30 मिमी, पच्छाद में 20 मिमी और पांवटा साहिब में 10 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
