जल शक्ति विभाग में 53 जेई की पदोन्नति जल्द

By: Aug 11th, 2026 10:23 pm

शिमला। जल शक्ति विभाग में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 53 कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) के लिए राहत की खबर है। विभाग में कनिष्ठ अभियंताओं की पदोन्नति को लेकर मंगलवार को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई। बैठक में 53 कनिष्ठ अभियंताओं के पदोन्नति मामलों पर विचार किया गया और पदोन्नति की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। लिहाजा डीपीसी की बैठक होने के बाद अब संबंधित जेई को सहायक अभियंता के पद पर प्रोमोशन का रास्ता साफ हो गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App