60 मीटर लंबे तिरंगे के साथ बिझड़ी में निकली भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा बाजार

By: Aug 13th, 2026 12:50 am

निजी संवाददाता – बड़सर
भारतीय जनता पार्टी बड़सर विधानसभा क्षेत्र द्वारा बुधवार को बिझड़ी में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओत-प्रोत इस यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। कुआं चौक से शुरू होकर रेस्ट हाउस बिझड़ी तक निकली इस यात्रा के दौरान पूरा बिझड़ी बाजार भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के जयघोष से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा का सबसे आकर्षक दृश्य उस समय देखने को मिला, जब भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने 60 मीटर लंबे विशाल राष्ट्रीय ध्वज को थामकर यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकत्र्ताओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। हाथों में लहराता 60 मीटर लंबा तिरंगा और राष्ट्रभक्ति के नारों ने बिझड़ी के वातावरण को पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर
कर दिया।

इंद्रदत्त लखनपाल की अगवाई में गूंजे देशभक्ति के नारे
तिरंगा यात्रा में बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा मंडल बड़सर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष डटवाल यशवीर पटियाल, मंडल महामंत्री अश्वनी बन्याल, दिनेश व्यास, सोमी शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र अग्निहोत्री, नंद लाल शर्मा सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App