4 सितंबर को सिनेमाघरों में 197 मिनट का भौकाल! ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को सेंसर से मिला ‘A’ सर्टिफिकेट!
एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है और हर गुजरते दिन के साथ इसे लेकर एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है। भारत की सबसे बड़ी OTT फ्रेंचाइजी के बड़े पर्दे पर आने का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था और अब ‘मिर्जापुर’ की आइकॉनिक और लोगों की पसंदीदा दुनिया पहली बार सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। फिल्म के धमाकेदार टीजर और ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों का एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दिया है। इसी बढ़ते बज के बीच फिल्म को CBFC से ‘A’ सर्टिफिकेट मिल गया है, यानी बड़े पर्दे पर पूरा भौकाल देखने को मिलने वाला है।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसे-जैसे अपनी रिलीज के करीब पहुंच रही है, इसे लेकर एक्साइटमेंट भी लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म ने सेंसर प्रोसेस क्लियर कर लिया है और इसे CBFC से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है। 3 घंटे 17 मिनट के रनटाइम के साथ मेकर्स एक दमदार और बेबाक सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार हैं, जो दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखने का वादा करता है।
फिल्म को लेकर लोगों के बीच जिस तरह का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, उसे देखते हुए ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा असर डालने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। सभी के पसंदीदा किरदारों को बड़े पर्दे पर वापस लाते हुए फिल्म एक फुल-ऑन भौकाल एंटरटेनमेंट का वादा करती है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
