नादौन कार्निवल में उमड़ा कला का खजाना, मार्बल-हैंडलूम ने खींची भीड़
कार्यालय संवाददाता – नादौन
नादौन शहर में चल रहे नादौन कार्निवल के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों के अतिरिक्त बाहरी राज्यों से भी कई तरह के उत्पाद लेकर दुकानदार यहां पहुंचे हैं। इनमें खाने-पीने की दुकानों सहित अन्य उत्पादों की दुकानें सजाई गई हैं। यहां जयपुर से पहली बार हिमाचल में मेला लगाने आया ग्रुप मार्बल की विभिन्न कृतियां, शोपीस और खिलौने लेकर आए हैं।
यह हैंडलूम उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। इन उत्पादों में मार्बल के खिलौने, मार्बल की लालटेन, हैंडलूम के पर्स, मार्बल के रसोई घर में प्रयोग होने वाले उत्पादों सहित कई तरह के शो पीस और स्टैंड प्रमुख हैं। यह स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। इन उत्पादों में देश विदेश में प्रसिद्ध जयपुरी एवं राजस्थान की कला की झलक है। मेले में लगातार बढ़ रहीं भीड़ से उत्साहित आयोजकों ने बताया कि फर्नीचर सहित कई अन्य उत्पाद भी शीघ्र प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
सुरीली शाम का काउंटडाउन शुरू
शीघ्र ही हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक स्टार नाइटस में अपनी आनाज का जलना दिखाएंगे, जिसके लिए तैयारियां की जा रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
