संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष वूमन ट्रेनिंग सेंटर में प्रवेश शुरू
कटिंग-टेलरिंग, ड्रेस मेकिंग और फैशन डिजाइनिंग के विभिन्न कोर्स में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दाखिला
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
समाजसेवी संस्था हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा जिला मुख्यालय ऊना की रोटरी गली में संचालित संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष वूमन ट्रेनिंग सेंटर में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान में कटिंग-टेलरिंग एवं ड्रेस मेकिंग तथा फैशन डिजाइनिंग ट्रेड के विभिन्न हॉबी और विशेष प्रशिक्षण कोर्सों में प्रवेश दिए जा रहे हैं। सीमित सीटों के चलते प्रवेश पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किए जा रहे हैं। नए सत्र को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में छात्राएं संस्थान पहुंचकर विभिन्न कोर्सों की जानकारी प्राप्त कर रही हैं और प्रवेश को लेकर पूछताछ कर रही हैं। संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने हुनर को निखारने और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढऩे के लिए युवतियों में विशेष रुचि दिखाई दे रही है।
हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य नरेश सैणी ने बताया कि संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण केंद्र में कटिंग-टेलरिंग, ड्रेस मेकिंग और फैशन डिजाइनिंग के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नए बैच शुरू किए जा रहे हैं, जिनमें एक वर्षीय तथा छह माह के विशेष एवं हॉबी कोर्स शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन कोर्सों का मुख्य उद्देश्य युवतियों को व्यावसायिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद छात्राएं स्वरोजगार के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर सकती हैं और घर बैठे भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकती हैं। वहीं यहां छात्रों को बड़ी तल्लीनता से प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि उनका भविष्य संवर सके। संस्थान का मकसद है कि छात्र आत्मनिर्भर बनकर जीवन में तरक्की कर सकें और नई ऊंचाइयों को छू सकें। वहीं प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी और छात्र प्रवेश ले सकते हैं।
इन ट्रेड्स में सीटें
हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा फैशन डिजाइनिंग के एक वर्षीय विशेष कोर्स के लिए 20 सीटें तथा कटिंग-टेलरिंग के शॉर्ट टर्म हॉबी कोर्स के लिए भी 20 सीटें निर्धारित की गई हैं। सीटें सीमित होने के कारण इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते प्रवेश लेने का आग्रह किया गया है।
40 साल से महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान
संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान पिछले करीब 40 वर्षों से महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। संस्थान से अब तक 5000 से अधिक युवतियां विभिन्न प्रशिक्षण कोर्स पूरा कर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। इनमें से अनेक युवतियां आज अपनी कटिंग-टेलरिंग की दुकानें, बुटीक और अन्य स्वरोजगार के कार्य सफलतापूर्वक संचालित कर रही हैं।
एडमिशन के लिए करें संपर्क
इच्छुक युवतियां किसी भी कार्यदिवस पर संस्थान पहुंचकर प्रॉस्पेक्टस प्राप्त कर सकते हैं और प्रवेश संबंधी जानकारी ले सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए छात्राएं 8628973733 पर संपर्क कर सकते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
