गगल हवाई अड्डे से जम्मू के लिए विमान सेवा जल्द, कागजी और तकनीकी प्रक्रिया जारी, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
नगर संवाददाता-गगल
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल होने जा रही है। गगल एयरपोर्ट से जल्द ही जम्मू के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। इस नई उड़ान सेवा के शुरू होने से दोनों राज्यों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा का समय भी काफी कम हो जाएगा। गगल एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार एयरपोर्ट को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से अपग्रेड करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
गगल एयरपोर्ट के निदेशक अमित सकलानी ने इस संबंध में महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि जम्मू के लिए हवाई सेवा शुरू करने की कागजी और तकनीकी प्रक्रिया जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले कुछ महीनों के भीतर गगल एयरपोर्ट से जम्मू के लिए पहली उड़ान शुरू हो सकती है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
