छात्रों के लिए एंटी-रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम

By: Aug 19th, 2026 12:01 am

कार्यालयसंवाददाता-पांवटा साहिब।
हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी पांवटा साहिब में एंटी-रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत बी.फार्म प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एंटी-रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्प्रभावों, इसके विरुद्ध बनाए गए नियमों तथा रैगिंग की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डा. सुमित भट्ट, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, जन स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग, हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस पांवटा साहिब रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को रैगिंग से संबंधित नियमों, संस्थान की एंटी-रैगिंग नीतियों तथा रैगिंग के विरुद्ध की जाने वाली सख्त कार्रवाई के बारे में जागरूक किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App