पहले तो देखकर सभी डर गए, जब वन विभाग पहुंचा, तब पता चला कितना दुर्लभ है यह जीव
सुजानपुर। सुजानपुर के वार्ड नंबर 5 में देर रात एक दुर्लभ वन्यजीव के दिखाई देने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब इस जीव को देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जीव की पहचान पैंगोलिन के रूप में की। वन रक्षक अरुण बाला ने बताया कि देर रात पैंगोलिन के वार्ड नंबर 5 में दिखाई देने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंगोलिन को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया। इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास वाले जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
पैंगोलिन एक दुर्लभ वन्यजीव है और इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षण प्राप्त है। इसके शरीर पर मजबूत शल्क होते हैं और खतरा महसूस होने पर यह अपने शरीर को गोल आकार में समेट लेता है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में इस तरह का वन्यजीव दिखाई दे तो उसके साथ छेड़छाड़ न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से उसके प्राकृतिक आवास में पहुंचाया जा सके।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
