बीटेक वाले मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए करें अप्लाई, योग्य उम्मीदवार इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन
बीटेक के बाद सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए सरकारी नवरत्न कंपनी में भर्ती आई है। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 24 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता: कैंडीडेट ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से चार साल की रेगुलर या फुल टाइम बीई/बीटेक की डिग्री संबंधित विषय में पूरी की हो। तीन साल के इंजीनियरिंग डिप्लोमा के बाद तीन साल की बीटेक डिग्री वाले भी अप्लाई कर सकेंगे। इसके साथ रेगुलर या फुल टाइम डुअल/ इंटीग्रेटेड डिग्री भी मान्य होंगी। मैनजमेंट ट्रेनी सीसी लैब के लिए केमिस्ट्री में पीएचडी या केमिकल इंजीनियरिंग/पेट्रो केमिकल इंजीनियरिंग में चार साल की बीई/ बीटेक इंजीनियरिंग की हो। मैनेजमेंट ट्रेनी (राजभाषा) के लिए मास्टर्स की डिग्री हिंदी में इंग्लिश इलेक्टिव या कंपल्सरी विषय के रूप में पढ़ा हो। किसी दूसरे सब्जेक्ट से मास्टर्स की डिग्री है, लेकिन हिंदी या इंग्लिश की बतौर विषय पढ़ाई की है, तो भी आप अप्लाई कर सकते हैं। मैनेजमेंट ट्रेनी फाइनांस के लिए सीए/सीएमए या कॉमर्स/ अकाउंटिंग/फाइनांस डिसिप्लीन में ग्रेजुएशन की डिग्री जैसे (बीकॉम, बीएमएस, बीएएफ, बीएएफ) आदि की हो और दो साल की पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री एमबीए/एमएमएस आदि की होनी चाहिए।
सैलरी पैकेज शानदार
मैनेजमेंट ट्रेनी की पोस्ट पर चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग मिलेगी। इस अवधि के दौरान उन्हें हर महीने 60,000 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को ई1 ग्रेड के पे स्केल 40000-140000/- पर रखा जाएगा। बेसिक पे , वीडीए, एचआरए और अन्य भत्तों को मिलाकर शुरुआती सैलरी लगभग 86,320 रुपए मिलेगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
