एक घंटा ‘बंधक’ रहा भरेड़ी बाजार

By: Aug 29th, 2026 12:52 am

परेशान होते रहे वाहन चालक, बेतरतीब पार्किंग ने त्योहार की खुशी पर फेरा पानी

निजी संवाददाता – भोरंज
उपमंडल भोरंज के भरेड़ी बाजार में रक्षाबंधन पर्व के दिन वाहनों की भारी आवाजाही के चलते लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। बाजार में त्योहार के चलते लोगों की आवाजाही बढऩे के साथ यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जाम खुलने के बाद वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि भरेड़ी बाजार में सडक़ को खुला करने के साथ सडक़ किनारे फुटपाथ का निर्माण भी किया गया है, लेकिन इसके बावजूद जाम की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। सडक़ किनारे बेतरतीव तरीके से खड़े वाहन जाम का प्रमुख कारण बन रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार भरेड़ी बाजार के निचले चौक वर्षाशालिका (बस ठहराव) पर एक गृह रक्षक की तैनाती रहती है, लेकिन हनुमान चौक पर कोई गृह रक्षक तैनात नहीं होता। यातायात को नियंत्रित करने वाला कोई कर्मचारी मौजूद नहीं होने के कारण वाहन चालक अपनी सुविधा के अनुसार वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे कई बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। यदि हनुमान चौक पर भी यातायात व्यवस्था के लिए गृह रक्षक की तैनाती की जाए, तो वाहनों को व्यवस्थित तरीके से चलाने और सडक़ किनारे गलत पार्किंग रोकने में मदद मिल
सकती है।

स्थायी समाधान की मांग
स्थानीय निवासी विजय, संजय कुमार, बलबीर, राज कुमार, सुनील कुमार, बीडीसी सदस्य दिनेश भाटिया, बीडीसी उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्ण चंद और अरुण कुमार सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से भरेड़ी बाजार में जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App