बिलासपुर की नेहा शर्मा को नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड

By: Aug 12th, 2026 12:01 am

स्टाफ रिपोर्टर-जुखाला
सामाजिक सेवा और रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बिलासपुर की नेहा शर्मा को शिमला स्थित राजभवन में राज्यपाल ने प्रतिष्ठित नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड और वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया। यह सम्मान नीफा के अंतरराष्ट्रीय रक्त जागरूकता अभियान ‘संवेदना-2’ के तहत बिलासपुर में सर्वाधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए नेहा शर्मा और उनके संगठन को दिया गया।

नेहा शर्मा ने बताया कि उन्हें दिल्ली के भारत मंडपम में नीफा की सिल्वर जुबली के अवसर पर भी वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया था। उन्होंने सम्मान का श्रेय बिलासपुर के रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि यह सभी के लिए गौरव का विषय है। सम्मान समारोह में नीफा के चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू सहित राष्ट्रीय टीम के सदस्य मौजूद रहे। नेहा शर्मा की इस उपलब्धि से बिलासपुर जिले में खुशी का माहौल है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App