भाजपा नेत्री ने दविंदर भुट्टो को बांधी राखी

By: Aug 29th, 2026 12:51 am

रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मांगी मंगल कामना
स्टाफ रिपोर्टर-बंगाणा
सनातन धर्म के प्रतीक रक्षा बंधन के पावन अवसर पर कुटलैहड़ क्षेत्र की डेरा बाबा रूद्रानंद भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुषमा ठाकुर ने कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। रक्षा बंधन के अवसर पर आयोजित इस स्नेहपूर्ण कार्यक्रम में भाई-बहन के रिश्ते की भावनाओं के साथ-साथ सामाजिक समरसता का संदेश भी देखने को मिला।

सुषमा ठाकुर ने कहा कि रक्षा बंधन भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जो भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और आपसी जिम्मेदारी को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि बहन की ओर से भाई के प्रति विश्वास और भाई की ओर से बहन की सुरक्षा एवं सम्मान के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को रक्षा बंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने शुभकामनाएं दीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App