पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर लोगों पर डाला बोझ
स्टाफ रिपोर्टर-घुमारवीं
पेट्रोल-डीजल के दामों में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। गर्ग ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता पर टैक्स, शुल्क और महंगाई का बोझ डालना ही अपनी नीति बना लिया है। उन्होंने कहा कि डीजल.पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर वाहन चालकों के साथ.साथ किसान, बागवान, व्यापारी और आम उपभोक्ता पर भी पड़ेगा। गर्ग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही डीजल पर वैट बढ़ाकर करीब सात रुपये प्रति लीटर का अतिरिक्त बोझ डाला था। अब 60 पैसे की नई बढ़ोतरी से जनता की परेशानी और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि ईंधन महंगा होने से माल ढुलाई, टैक्सी और अन्य परिवहन सेवाओं की लागत बढ़ेगीए जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पडऩा तय है। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में परिवहन लागत पहले ही अधिक है। डीजल महंगा होने से किसानों और बागवानों की उत्पादन लागत भी बढ़ेगी। वहीं उन्होंने जमकर निशाने साधे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
