तकलेच में खाई में गिरी कार, बुजुर्ग की मौत

By: Aug 29th, 2026 12:50 am

बेटे के साथ घर लौट रहे थे 64 वर्षीय निका राम, हादसे में चालक बेटा घायल
वरिष्ठ संवाददाता-रामपुर बुशहर
तकलेच क्षेत्र में बुधवार रात एक कार सडक़ से करीब 30 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका 40 वर्षीय बेटा घायल हो गया। घायल का प्राथमिक उपचार तकलेच पीएचसी में किया गया, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गाड़ी नंबर एचपी-63सी-3943 में चालक जगदीश चंद अपने पिता निका राम के साथ तकलेच से अपने घर थेड़ा जा रहे थे। रात करीब 8:30 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर सडक़ से करीब 30 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में निका राम गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक जगदीश चंद घायल हुआ, जिसका उपचार तकलेच पीएचसी में करवाया गया। उपचार के बाद उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएमएससी रामपुर लाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम 28 अगस्त को करवाया जाएगा। पुलिस थाना रामपुर की टीम ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मौके की स्थिति और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App