अढ़ाई घंटे बाद खुला चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाई-वे

By: Aug 11th, 2026 2:00 pm

पंडोह। बारिश थोड़ी सी रुकी और चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाई-वे फिर से झलोगी टनल के पास सुचारू हो गया। दोनों तरफ़ वाहनों की आवाजाही 12:35 पर शुरू हो गई है। हालांकि जाम बहुत है, मगर पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में लगी हुई है। बता दें कि मंगलवार सुबह सवेरे ही डयोड और झलोगी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरना शुरू हो गए थे, जिस कारण यह हाई-वे पहले 6 बजे बंद हुआ और फिर 8 बजे, जबकि तीसरी बार 10 बजे फिर से झलोगी टनल के पास बंद हो गया। अब करीब अढ़ाई घंटे बाद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाई-वे फिर से खुल गया है, जिससे पर्यटकों और आम जनता ने राहत की सांस ली है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App