चौखंग-नैनगार सडक़ बहाल
मयाड़ घाटी में क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत जारी, लोगों को मिली राहत
कार्यालय संवाददाता-केलांग
जिला लाहुल-स्प्ीति में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित हुए सडक़ मार्गों की बहाली का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा तेज कर दिया गया है। चौखंग-नैनगार सडक़ मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने बहाल कर दिया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिली है। लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि मयाड़ घाटी में जहां सडक़ का कटाव हुआ हैए वहां भी लोक निर्माण विभाग की ओर से बहाली का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षतिग्रस्त सडक़ों को बहाली का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को यातायात की समस्या का सामना न करना पड़े।
विधायक अनुराधा आज सडक़ का लेगी जायजा
विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि मयाड़ घाटी में सडक़ कटाव वाले स्थानों पर विभाग की टीमें कार्य कर रही हैं और सडक़ को जल्द से जल्द यातायात योग्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण क्षेत्र में सडक़ नेटवर्क को काफी नुकसान पहुंचा है, ऐसे में प्रभावित मार्गों की बहाली सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वह 21 अगस्त को स्वयं मयाड़ घाटी का दौरा कर मौके पर सडक़ बहाली कार्यों का जायजा लेंगी। इसके बाद चौखंग और नैनगार गांवों का भी दौरा किया जाएगा। मयाड़ घाटी का स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करूंगी ।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
