मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरेगी माकपा

By: Aug 31st, 2026 12:52 am

पूर्व विधायक राकेश सिंघा बोले, प्रदेश के हितों की हो रही अनदेखी, आंदोलन करेंगे
कार्यालय संवाददाता- नाहन
प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को लेकर व देश में आर्थिक हालातों को लेकर माकपा संयुक्त मोर्चा के तहत आगामी 26 नवंबर को कॉकरोच पार्टी की तर्ज पर दिल्ली में धरने-प्रदर्शन दर्ज करवाएगी। यह बात माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य महासचिव कामरेड राकेश सिंघा ने रविवार को नाहन में पार्टी की सिरमौर इकाई की बैठक में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करने के दौरान प्रेस वार्ता में कही। राकेश सिंघा ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान हालत जिसमें प्रदेश आर्थिक मोर्चे पर तंगी झेल रहा है के अलावा केंद्र के मुक्त व्यापार समझौते जैसी नीतियों से किसानों के हालात पतले होते जा रहे हैं के लिए केंद्र सरकार सीधे तौर पर जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महंगाई बेलगाम होती जा रही है।

वहीं प्रदेश के हितों को लगातार केंद्र सरकार दरकिनार कर रही है। सीपीआईएम पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश भर में स्थानीय स्तर पर बड़े आंदोलन के लिए तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। वहीं जिला स्तर पर कमेटियां स्थानीय समस्याओं को लेकर रणनीति तैयार कर रही है। वहीं प्रदेश में किसानों के भूमि नियमितीकरण, स्मार्ट मीटर अथवा बिजली का निजीकरण इत्यादि विभिन्न मुद्दों को लेकर व्यापक रणनीति के तहत 26 नवंबर को देश व्यापी आंदोलन में अहम हिस्सेदारी निभाई जाएगी। इस दौरान यहां आशीष कुमार, सतपाल मान, धनी राम शर्मा, जीवन सिंह, नैन सिंह, बलदेव सिंह, अभय धाम, दिनेश शर्मा, लखबीर ङ्क्षसह, गोविंद छींटा, राकेश रमौल, बॉबी, आशा शर्मा, विजय पाल व राम सिंह इत्यादि पदाधिकारी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App