डीएवी ऊना ने जीती एथलेटिक्स की ओवरऑल ट्रॉफी

By: Aug 18th, 2026 12:01 am
posts

दो दिवसीय क्लस्टर-7 प्रतियोगिता में अंबोटा रहा उपविजेता, छह स्कूलों के खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर-7 के तहत आयोजित दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल ने ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में अंबोटा, भरमौर, चंबा, ऊना, लठियाणी और नैना देवी के खिलाडिय़ों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, जैवलिन व डिस्कस थ्रो, ट्रिपल जंप और रिले सहित विभिन्न मुकाबले करवाए गए।

400 मीटर रिले में नैना देवी ने स्वर्ण, अंबोटा ने रजत और ऊना ने कांस्य पदक जीता, जबकि अंडर-14 लडक़ों की 1600 मीटर स्पर्धा में ऊना की टीम ने स्वर्ण हासिल किया। अंडर-14 में सक्षम को सर्वश्रेष्ठ धावक और सेजल शर्मा को सर्वश्रेष्ठ धाविका चुना गया। अंडर-17 में भरमौर के ध्रुव, चंबा की करुणा और अंबोटा की हर्षिता ठाकुर तथा अंडर-19 में ऊना के रघुवंश व गरिमा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। समापन समारोह में स्थानीय कमेटी के उपप्रधान बलविंदर सिंह मुख्यातिथि और डीएवी लठियाणी के प्राचार्य वरुण शर्मा अधिकृत पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने खिलाडिय़ों के अनुशासन, धैर्य और खेल भावना की सराहना की। वहीं, प्राचार्य आरएल पाठक ने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों में जीत से अधिक महत्वपूर्ण ईमानदारी से प्रयास करना, नियमों का पालन करना और प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App