रक्षाबंधन पर वृद्धाश्रम पहुंचे डीसी
अपना घर दयोली में वरिष्ठ नागरिकों के साथ बांटींं खुशियां
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बिलासपुर
रक्षाबंधन के अवसर पर उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार और अतिरिक्त उपायुक्त रुपिंदर कौर ने वृद्धाश्रम अपना घर ेदयोली का दौरा किया और वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। वृद्धाश्रम में वर्तमान में 27 वरिष्ठ नागरिक रह रहे हैं। इसका संचालन मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर उपायुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त ने वरिष्ठ नागरिकों की कलाइयों पर राखियां बांधीं तथा उन्हें मिठाई और उपहार भेंट किए। वरिष्ठ नागरिकों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उपायुक्त ने उनके स्वास्थ्यए कुशलक्षेम और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई.बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, देखभाल, अपनत्व और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है।
वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें सम्मानए सुरक्षा एवं अपनत्व मिलना हम सभी की जिम्मेदारी है। उनकी आवश्यकताओं को समझते हुए उन्हें सम्मान और सहयोग देने की अपील की। उन्होंने वृद्धाश्रम में उपलब्ध आवास, भोजन, स्वास्थ्य देखभाल, मनोरंजन सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया और मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध करवाई जा रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जल तरंग जोश महोत्सव एवं अन्य जिला स्तरीय आयोजनों में वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों को रुचि एवं प्रतिभा के अनुरूप खेल गतिविधियों में भाग लेने के अवसर दिए जा रहे हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
